file photo 
आर्टिकल

नियमित विमान सेवा शुरू होने से होगा सभी क्षेत्रों का विकास - अकोला के व्यापार जगत में सभी चाहते हैं विमान सेवा

नवभारत डेस्क
  • सभी को विश्वास है केंद्रीय राज्यमंत्री संजय धोत्रे 
  • शीघ्र शुरू कराएंगे छोटे विमानों द्वारा 
  • अकोला में विमान सेवा 

अकोला. अकोला के शिवनी विमानतल पर बड़े विमान नहीं उतारे जा सकते हैं. लेकिन 38 सीटर छोटे विमान यहां उतारे जा सकते हैं. जब से अकोला के सांसद तथा केंद्रीय राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने छोटे विमानों द्वारा विमान सेवा शुरू करवाने का आश्वासन दिया है तब से शहर के लोगों का पूर्ण विश्वास है कि निश्चित ही अकोला से शीघ्र ही विमान सेवा शुरू की जाएगी. इस बारे में प्रस्तुत है शहर के लोगों के विचार.

शेगांव, जलगांव आदि सभी क्षेत्रों को लाभ -डा.संजय कुटे

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा बुलढाना जिले के जलगांव जामोद विधान सभा चुनाव क्षेत्र के विधायक डा.संजय कुटे से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि जलगांव जामोद तथा संत नगरी शेगांव के लोगों को भी अकोला की नियमित विमान सेवा से निश्चित ही लाभ होगा और औद्योगिक, व्यापारिक क्षेत्र का विकास होगा. हमारे केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री संजय धोत्रे निश्चित ही नियमित विमान सेवा शुरू करवाएंगे ऐसा मुझे विश्वास है. 

सभी क्षेत्रों को विमान सेवा से लाभ -प्रकाश सांवल

स्थानीय श्री दत्त मेडिकल स्टोर्स के संचालक प्रकाश सांवल ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र के साथ साथ सभी क्षेत्रों के विकास के लिए नियमित विमान सेवा बहुत जरूरी है. वर्तमान समय में लोगों का जीवन काफी व्यस्तता पूर्ण हो गया है. ऐसे समय में यदि अकोला से नियमित विमान सेवा शुरू की जाती है तो उद्योग, व्यापार और चिकित्सा के क्षेत्र के साथ साथ सभी क्षेत्रों को लाभ मिलेगा. 

पर्यटन स्थलों का विकास होगा-हरीश लालवानी

रूबीज वॉचेस के संचालक हरीश लालवानी का कहना है कि नियमित विमान सेवा शुरू होने से संत नगरी शेगांव में दर्शन के लिए देश भर से लोग आ सकेंगे. इसी तरह दूर दूर से आनेवाले लोग अकोला से नरनाला किला, मुक्तागिरी, चिखलदरा आदि पर्यटन स्थलों में आ जा सकेंगे. इस तरह पर्यटन क्षेत्र भी निश्चित ही विकसित होंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे केंद्रीय राज्य मंत्री संजय धोत्रे निश्चित ही छोटे विमानों द्वारा विमान सेवा शुरू करवाएंगे.

नियमित विमान सेवा बहुत आवश्यक -डा.आनंद शर्मा

स्थानीय यूरोलॉजिस्ट डा.आनंद शर्मा से बात करने पर उन्होंने कहा कि अकोला से नियमित विमान सेवा शुरू होने से चिकित्सा के क्षेत्र के साथ साथ सभी क्षेत्रों को उसका लाभ मिलेगा. अकोला शहर का अन्य शहरों से विमान सेवा से जुड़ना अब जरूरी हो गया है. निश्चित ही विमान सेवा से सभी क्षेत्र उन्नति करेंगे और लोगों का समय भी काफी बचेगा.

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला